तिरंगा यात्रा मात्र एक यात्रा नहीं है, यह भारत माता के प्रति, भारतीय महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है....विकास राजू नायक

दीपक पुड़ो छत्तीसगढ़ समाचार TV- विकासखंड दुर्गूकोंदल में आज मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत हर घर में तिरंगा पंहुचानें के लिए आजादी के अमृतकाल के रूप में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विकास राजु नायक जनपद सभापति एवं भाजयुमो महामंत्री राहुल जाम्बुरकर, सतीश जैन ने अपने सहयोगियों व जनप्रतिनिधियों संग हाथ में तिरंगा लेकर भारत मां की जयकार, वंदे मातरम, की गूंज के साथ यात्रा का नेतृत्व किया। 
जो स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सुखदेव पातर जी को उनके स्मृति स्थल पर माल्यार्पण कर उनके परिवारजनों को श्रीफल और साल भेंट कर उनका सम्मान किया और तिरंगा यात्रा की शुरुआत की| उसके पश्चात् बरपारा में हाटकोंदल के स्कूली छात्रों के साथ हाटकोंदल क्षेत्र के शहीद तिजऊ भुआर्या जी हाटकोंदल ओम प्रकाश नरेटी  जी, शहीद शिरोमणि गैंद सिँह भाऊ जी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी| तत्पश्चात दमकसा में कुंवर नुरुटी  के मूर्ति पर माल्यार्पण किया और दुर्गूकोंदल ब्लॉक के प्रवेश द्वार पर  सेजेस और आवासीय एक्लव्य विद्यालय दुर्गूकोंदल के स्कूली छात्रों के द्वारा तिरंगा यात्रा का फूलवर्षा के साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया फिर मुख्य चौक सए होते हुए सुरंगदोह स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी इंदरू केवट जी के लिए तिरंगा यात्रा निकली और अंतिम पड़ाव सुरुंगदोह में रहा और इंदरू केंवट को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार को भेंट किया और सभी स्थलों पर राष्ट्रगान किया गया | जिसमें हर घर तिरंगा " हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा लाने और हमारे देश की आज़ादी के जश्न में इसे गर्व से फहराने का निमंत्रण देता है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ़ एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व है, ऐतिहासिक रूप से, ध्वज के साथ हमारा संबंध प्रायः औपचारिक और दूरगामी रहा है, लेकिन यह अभियान इसे एक गहन व्यक्तिगत और हार्दिक संबंध में बदलने का प्रयास करता है। हर घर तिरंगा पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को बेहतर कर समझ विकसित करना है | सभी ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ एकता और समर्पण का संदेश दिया। यात्रा मार्ग पर देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा, देश सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है, आज हर वर्ग में देशभक्ति की भावना है, आजादी की लड़ाई में पुरुष हो या महिला, किसी ने भी बलिदान देने में पीछे नहीं हटे उन्होंने जनपदवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की। 
                        विकास राजु नायक भाजयुमो महामंत्री नें यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों में माइक के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियो को हर घर तिरंगा लहराये इस बात की अपील करते हुए सभी से आग्रह किया की सभी अपने अपने घरो में तिरंगा जरूर फहराये, और क्षेत्र वासियो को अपील करते हुए कहा कि हम सब आज आजादी के अमृत महोत्सव में पुरे देश के विभिन्न स्थानों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, पूरे उत्साह-उमंग और सबकी भागीदारी के साथ देश भर में हर-घर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है। आज हम सब दुर्गूकोंदल विकासखंड की तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर एक बार फिर से आपके इस उत्साह के लिए हृदय से अभिनंदन करता हूं। पुरी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद करता हूं कि 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी घरों पर तिरंगा होगा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है तिरंगा यात्रा मात्र एक यात्रा नहीं है। यह भारत माता के प्रति, भारतीय महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है, और कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत की गई थी, ताकि लोग राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर लाकर स्वतंत्रता दिवस पर फहराएं,  इस अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज एक जन-आंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोता है और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है. यह दर्शाता है कि 140 करोड़ देशवासी उस स्वतंत्र भारत को विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित हैं, जिसका सपना असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से देखा था, इस अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने बताया कि इस सोच के पीछे यह विचार है कि अब तक लोगों का तिरंगे से रिश्ता औपचारिक और संस्थागत रहा है, लेकिन इसे व्यक्तिगत और आत्मीय बनाने की जरूरत है, आजादी के इस अमृतकाल में हर भारतीय के मन में संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रीयता, क्रांतिकारियों-महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव और प्रगाढ़ हो। यह हर जन, हर घर तक पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के माध्यम से इसे हम सभी देख रहे हैं। तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है। हर गांव, नगर, जनपद में तिरंगा यात्रा इसका उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। यूपी में भी हर घर तिरंगा, सेल्फी विद तिरंगा से जुड़ रहे हैं। देश औऱ सैनिकों के सम्मान तथा आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के घर में लहराया जाना चाहिए। 
           तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से देवेंद्र टेकाम जिला पंचायत सदस्य, पीलम नरेटी जनपद सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिदेसिंह कल्लो, शकुंतला नरेटी, रामचंद्र कल्लो महामंत्री, अशोक जैन, विजय पटेल, तुलसी मतलामी, नंदू खरे, सोमनाथ नेताम, सुमित्रा दुग्गा, शिरो कोमरे, संतो दुग्गा, बसंती यादव, तुका पटेल, पंचम जैन, हलाल सलाम, युवा मोर्चा राहुल राय, योगेश कुलदीप, सतीश जैन, मनोज बघेल, प्रवीण ठाकुर, दीपक पुड़ो, बीरेंद्र जैन, मनोज दुग्गा, भगवान गावड़े, नवीन जाड़े, छत्रप्रताप जैन, गुलाब यादव, रुद्रा राना, मिथलेश जैन, अनिल जाड़े, सूरदास कोमरे, नरेश कोमरा, संजय उइके, तुका पटेल, रामप्रसाद पुंगाटी, रामलाल जैन, सम्पत नरेटी, मिलाफ बघेल, सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन देश के जवानों को सम्मान देने और नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

छत्तीसगढ़ समाचार TV

मीडिया क्रांति के इस युग में आपको छत्तीसगढ़ की सारी दिशाओं की हर छोटी-बड़ी खबर,खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है Chhattisgarh samachar tv का जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं। youtube instagram facebook whatsapp

Post a Comment

Previous Post Next Post