भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरुर में आपातकाल के काले अध्याय 25 जून 1975 के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी का कार्यक्रम गया रखा...... छत्तीसगढ़ समाचार TV

नारायण टेके बालोद- भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरुर में  आपातकाल के काले अध्याय 25 जून 1975 के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री जितेन्द्र साहू (जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बालोद) उपस्थित रहे उन्होंने लोकतंत्र की हत्या के उस काल को अपने व्यक्तव्य से कार्यकर्ता एवम जनता को अवगत कराया जिसमे कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने मध्य रात्रि को कानून के गलत उपयोग करके आंतरिक सुरक्षा का आड़ लेते हुए देश पर आपातकाल कानून थोपा, जिसमे भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ विपक्षी सभी दलों को दबाने के लिए उनके नेताओ को जेल में डाल दिया, उनके साथ अत्याचार किया उन्होंने बहुत सी पाबंदी लगाई और अपने पद को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किये।

कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरुर के समस्त कार्यकर्ता रैली के माध्यम से नगर भ्रमण करते हुए मीसा बंदी रहे स्व.मिश्रीलाल खत्री जी के यहां गए और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा देशी खत्री जी से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें शाल,श्रीफल,साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया,आदरणीय पुष्पा देवी जी ने आपातकाल के समय के कठोर समय की यादों को भी सभी के साथ साझा किया।

आज के कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू,पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष यादावराम साहू,मंडल उपाध्यक्ष लेखक चतुर्वेदी,प्रेम कलिहारी,गणेश्वरी खरेंद्र, महामंत्री ताम्रज यादव,लिखेस्वर साहू,मंत्री दिनेश्वरी सिंहा,नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुंती सिन्हा,राजेश दीवान,पार्षद अनाराम यादव,नारायण टेके,मधु जगदल्ले,चंद्रलता साहू,जितेश्वरी निषाद,बिंदा यादव,गिरधर ठाकुर,अनुसिया ध्रुव,कमलेश ओझा,चंदन सिन्हा,ललिता पिमन साहू,टिकेश्वरी साहू,जनपद सदस्य सुभद्रा साहू,तारादेवी यादव,तानसिंग देहारी,हरिओम श्याम,भारत सार्वा,चंद्रप्रकाश गांधी,विजय मगेंद्र,फागु सिन्हा,जीवन साहू,आकाश साहू,रवि साहू,अनमोल बग्गा,प्रमोद सिन्हा,टक्कू लोहले एवं अन्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। आज कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता श्री जितेंद्र साहू जी एवम समस्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ समाचार TV

मीडिया क्रांति के इस युग में आपको छत्तीसगढ़ की सारी दिशाओं की हर छोटी-बड़ी खबर,खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है Chhattisgarh samachar tv का जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं। youtube instagram facebook whatsapp

Post a Comment

Previous Post Next Post