दीपक पुड़ो छत्तीसगढ़ समाचार TV- पीएम श्री स्कूल में जनभागीदारी अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक जैन का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर अपने जीवन के इस विशेष दिन को यादगार बनाया।
अशोक जैन वर्तमान में पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में एकत्रित शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने पौधा लगाकर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष बिदेसिंह कल्लो, पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य अजय नेताम, वरिष्ठ कार्यकर्ता रघुनाथ मंडावी, मनोज दुग्गा, वीरेंद्र जैन, सीएफओ रामचरण नेगी और दीपक पुड़ो उपस्थित रहे। सभी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।
अशोक जैन ने इस अवसर पर कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह सबसे अमूल्य उपहार है। उन्होंने अपने समर्थकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष और सौहार्द्र का वातावरण रहा। पौधारोपण कार्यक्रम ने जन्मदिन को एक सामाजिक संदेश के साथ जोड़ते हुए इसे और विशेष बना दिया।
Tags
दुर्गूकोंदल की खबरें