दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़- दुर्गूकोंदल विकासखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए नवोदय में 17 बच्चे चयनित हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। इस उपलब्धि के पीछे खंड शिक्षा अधिकारी विप्लव डे की सक्रियता और सतत प्रयास प्रमुख कारण रहे हैं। उन्होंने लगातार कोचिंग केंद्रों का दौरा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उनकी प्रगति का जायजा लिया।
सहायक खंड शिक्षा अधिकारी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थियों के पालकों से लगातार संपर्क में रहकर आवश्यक मार्गदर्शन देते रहे। परीक्षा से पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी संकुल समन्वयकों के साथ बैठक कर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाती रही, जिससे शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर गति मिली।
इसी समन्वित प्रयास और बेहतर योजना के चलते विकासखंड ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इस सफलता पर विकासखंड के अधिकारियों ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। वहीं जनप्रतिनिधियों एवं पालकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था की सराहना की है।
Tags
शिक्षा