दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़- भानुप्रतापपुर विधानसभा के सक्रिय विधायक सावित्री मनोज मंडावी के द्वारा आज विधानसभा में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए शिकायत किया गया था । जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्गुकोंदल क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई की है। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित खदान पर कार्रवाई की, इस दौरान मौके से एक चैन माउंटेन (खनन मशीन) को जप्त किया गया है।
प्रशासन को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई,इसके साथ ही आज विधानसभा में विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने भी अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए आवाज उठाई थी, जिसमें उन्होंने डंडईखेड़ा,गुदुम और सटेली में संचालित खदानों का जिक्र किया है ।
Tags
अवैध रेत