मुख्यालय में नहीं रहते दुर्गूकोंदल रेंजर, इधर जंगलों में धधक रही आग – वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़- दुर्गूकोंदल क्षेत्र के जंगल इन दिनों आग की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मुख्यालय में मौजूद नहीं रहते, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन समय रहते नियंत्रण के लिए वन अमले की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है।
जानकारी के अनुसार दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र के कई जंगलों में इन दिनों आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। गर्मी बढ़ते ही जंगलों में सूखी पत्तियां और झाड़ियां आग पकड़ रही हैं, जिससे बड़े हिस्से में वन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। आग की वजह से वन संपदा के साथ-साथ वन्य जीवों के जीवन पर भी खतरा मंडराने लगा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि रेंजर मुख्यालय में रहकर नियमित रूप से निगरानी करें और फायर वॉचर तथा वन कर्मचारियों को सक्रिय रखें, तो आग की घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कई बार आग फैलने के बाद ही कार्रवाई होती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार ग्रामीण ही मिलकर आग बुझाने की कोशिश करते हैं, जबकि यह जिम्मेदारी वन विभाग की है। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में जंगलों को भारी नुकसान हो सकता है।
क्षेत्रवासियों ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और जंगलों में आग रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

छत्तीसगढ़ समाचार TV

मीडिया क्रांति के इस युग में आपको छत्तीसगढ़ की सारी दिशाओं की हर छोटी-बड़ी खबर,खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है Chhattisgarh samachar tv का जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं। youtube instagram facebook whatsapp

Post a Comment

Previous Post Next Post