दुर्गूकोंदल के छात्र मोक्ष सुरोजिया का नवोदय विद्यालय में चयन..... छत्तीसगढ़ समाचार TV

दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़- विकासखंड दुर्गूकोंदल अंतर्गत अब्दुल कलाम CBSE अंग्रेजी माध्यम बालक प्राथमिक शाला, दुर्गूकोंदल के होनहार छात्र मोक्ष सुरोजिया का शिक्षा सत्र 2025–26 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।
बताया गया कि मोक्ष सुरोजिया ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
मोक्ष सुरोजिया, दुर्गूकोंदल निवासी ओमप्रकाश सुरोजिया एवं श्रीमती सावित्री सुरोजिया के सुपुत्र हैं। परिजनों ने बताया कि मोक्ष शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने का संकल्प रखते हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि मोक्ष आने वाले समय में क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। 

छत्तीसगढ़ समाचार TV

मीडिया क्रांति के इस युग में आपको छत्तीसगढ़ की सारी दिशाओं की हर छोटी-बड़ी खबर,खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है Chhattisgarh samachar tv का जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं। youtube instagram facebook whatsapp

Post a Comment

Previous Post Next Post