दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़- दुर्गूकोंदल क्षेत्र में इन दिनों जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जगह-जगह जंगल धू-धू कर जल रहे हैं, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद वन विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देता नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण जंगल जलकर खाक हो रहे हैं।
लोगो का कहना है कि कई स्थानों पर आग कई घंटों तक जलती रहती है, लेकिन आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंचती। इससे आग तेजी से फैलकर बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लेती है। जंगल में लगी आग से छोटे-छोटे पेड़-पौधे, वन्यजीवों का आश्रय और पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है।
लोगो ने वन विभाग से मांग की है कि जंगलों में लगने वाली आग को रोकने के लिए समय पर पेट्रोलिंग की जाए और आग बुझाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि वन संपदा को बचाया जा सके।
Tags
वन विभाग