दीपक पुड़ो पत्रकार छत्तीसगढ़- Indian National Congress के संगठनात्मक विस्तार के तहत जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर बस्तर कांकेर में विश्रामसिंह गावड़े को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
नव नियुक्त महामंत्री विश्रामसिंह गावड़े ने इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अंतागढ़, आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा और पंखाजूर के मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
गावड़े ने कहा कि उन्हें कांकेर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ Chhattisgarh Pradesh Congress Committee और All India Congress Committee के शीर्ष नेतृत्व का भी पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही क्षेत्र की जनता की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने और उनके समाधान के लिए भी प्रयास किया जाएगा।
गावड़े ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के विकास और आधारभूत संरचना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है और इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Tags
कांग्रेस