दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़- थाना दुर्गूकोंदल प्रभारी प्रहलाद यादव के निर्देशन में ग्राम डांगरा में आज विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों को साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान में बीट आरक्षक मनोज टेकाम, प्रधान आरक्षक राजेंद्र कुलदीप, आरक्षक हरिक साय तारम एवं विधिक स्वयंसेवक अरविन्द कुमार सलाम शामिल रहे। “मोर मितान पुलिस” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को फोन कॉल फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी स्कीम, फेसबुक-इंस्टाग्राम अपराध और गेमिंग फ्रॉड जैसे मामलों से बचने के तरीके विस्तार से बताए गए।
*👉 पुलिस ने साफ कहा—*
“अनजान कॉल, लिंक या लालच में आकर कोई भी जानकारी साझा न करें।”
इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए हेलमेट पहनने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
विधिक स्वयंसेवक अरविन्द कुमार सलाम ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी।
📞साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत शिकायत करने की अपील की गई।
साथ ही दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 एवं बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
👉 कार्यक्रम में बड़ी संख्या मेंग्रामीण मौजूद रहे और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
Tags
थाना