दुर्गूकोंदल में पत्रकार संघ का गठन, पत्रकारों ने एकजुटता का दिया संदेश, अध्यक्ष बने आर एल कुलदीप, उपाध्यक्ष बने नरेंद्र जैन

दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़- आज दुर्गूकोंदल में क्षेत्र के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पत्रकार संघ का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष आर एल कुलदीप, उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, सचिव सीएल बोदेलकर, कोषाध्यक्ष दीपक पुड़ो, संरक्षक शिवचरण सिन्हा, आनंद माहवे, सोमल जैन, सदस्य उमेश जैन, डिकेश्वर शर्मा, क्लेश जैन, महेश मानिकपुरी, वीरेंद्र रावटे, कैलाश कोराम बने बैठक में क्षेत्र के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे।
इस दौरान पत्रकारों ने संगठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि संघ के माध्यम से पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं का समाधान एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी।
बैठक में पदाधिकारियों का चयन भी किया गया और सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
पत्रकारों ने एकजुट होकर क्षेत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने की बात कही।

छत्तीसगढ़ समाचार TV

मीडिया क्रांति के इस युग में आपको छत्तीसगढ़ की सारी दिशाओं की हर छोटी-बड़ी खबर,खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है Chhattisgarh samachar tv का जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं। youtube instagram facebook whatsapp

Post a Comment

Previous Post Next Post