रेत खनन क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ता शोपसिंह आंचला द्वारा अवैध उगाही का आरोप, लोहत्तर थाना में शिकायत दर्ज, अवैध रेत खदान के खिलाफ थाली बजाकर विरोध करने वाला शोपसिंह आंचला के ऊपर अवैध उगाही का आरोप...... छत्तीसगढ़ समाचार TV

दीपक पुड़ो छत्तीसगढ़ समाचार TV- ब्लाक दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत जाड़ेकुर्से (डंडाईखेड़ा) में कांग्रेसी कार्यकर्ता शोपसिंह आंचला के द्वारा अवैध रूप से पैसे की उगाही किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता शोपसिंह आंचला पर अवैध पैसा मांगने और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए सरपंच सहित ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा है।
सरपंच चांदनी जाड़े ने शिकायत पत्र में कहा है कि ग्रामवासियों के द्वारा इंदिरा आवास एवं अन्य शासकीय कार्य के लिए ग्रामसभा की सहमति से रेत ढुलाई का कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें हितग्राही के द्वारा ट्रेक्टर के माध्यम से रेत परिवहन का कार्य किया जाता है। जिसमें शोपसिंह आंचला के द्वारा हम लोगों को अवैध काम कर रहे हो कहकर पैसे की मांग किया गया । पैसे नहीं देने पर धरना प्रदर्शन एवं गाड़ी को रोककर मीडिया में मुझे एवं गांव को बदनाम करने की धमकी भी दिया है । उन्होंने कहा देवसिंह जाड़ेकुर्से निवासी को भी पैसा की मांग किया गया था और उनके द्वारा कहा गया कि तुम्हारे गांव से रेत निकल रहा है पैसा दो वरना मिडिया में छपवा देने की बात कही है । 
शोपसिंह आंचला कांग्रेस पार्टी का वही चेहरा है जिन्होंने पूर्व में अवैध रेत खदान को लेकर थाली बजाकर जमकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ किया था ।  
शोपसिंह आंचला से उनका पक्ष जानने फोन किया गया तो उनका कहना था कि , मेरे खिलाफ थाना में आवेदन दिए है मैं 6 से 7 महिना पहले बस बात किया था उसके बाद आज तक उन लोगों से बात नहीं हुआ है। अगर सबूत नहीं दे पाए तो मानहानि दवा करूंगा इन लोगों के लिए।

छत्तीसगढ़ समाचार TV

मीडिया क्रांति के इस युग में आपको छत्तीसगढ़ की सारी दिशाओं की हर छोटी-बड़ी खबर,खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है Chhattisgarh samachar tv का जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं। youtube instagram facebook whatsapp

Post a Comment

Previous Post Next Post