विधायक सावित्री मंडावी ने आमागढ़ में टीना शेड निर्माण का किया भूमिपूजन, विकास की नई सौगात आमागढ़ के विकास कार्यों की शुरुआत पेयजल के लिए डेढ़ लाख की घोषणा विधायक ने की, विधायक सावित्री मनोज मंडावी की कार्य शैली से प्रभावित होकर 10 युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल- विकासखंड दुर्गूकोंदल अंतर्गत ग्राम पंचायत हानपतरी के आश्रित ग्राम आमागढ़ में टीना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन क्षेत्र की विधायक सावित्री मंडावी द्वारा किया गया। ग्रामीण अंचल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक सावित्री मंडावी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना ही सच्चे अर्थों में जनसेवा है। उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बाजार क्षेत्र में पेयजल सुविधा की कमी का मुद्दा उठाते हुए बोर खनन की मांग रखी। विधायक ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए तत्काल डेढ़ लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विधायक की तत्परता और सकारात्मक कार्यशैली की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक सावित्री मंडावी की सक्रिय भूमिका और क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम आमागढ़ के दस युवा साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने सभी युवाओं को गमछा एवं फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। युवाओं ने कहा कि वे विधायक की विकासोन्मुख सोच और जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, सरपंच ग्राम पंचायत हानपतरी शिवलाल ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनेश नरेटी, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, जनपद सदस्य सविता उईके, सियाराम पोटाई, हीरालाल कोमरे, पुनऊ पोटाई, दिनेश मेरेया, वीरेद टंडिया, प्रीतम मांझी सहित ग्राम पंचायत के वार्ड पंच एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामीण अंचल में विधायक सावित्री मंडावी की सक्रिय भूमिका से क्षेत्र में विकास के प्रति नई जागरूकता दिखाई दे रही है। टीना शेड निर्माण और पेयजल सुविधा की घोषणा से आमागढ़ गांव में आधारभूत संरचना मजबूत होने की उम्मीद जगी है।

छत्तीसगढ़ समाचार TV

मीडिया क्रांति के इस युग में आपको छत्तीसगढ़ की सारी दिशाओं की हर छोटी-बड़ी खबर,खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है Chhattisgarh samachar tv का जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं। youtube instagram facebook whatsapp

Post a Comment

Previous Post Next Post