भुसकी, खेड़ेगांव और करकाझार में दो पुलिया व सड़क निर्माण की मांग तेज, विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने किया निरीक्षण, आगामी बजट में प्रस्ताव जोड़ने का आश्वासन

दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल- विकासखंड के अंतर्गत आने वाले भुसकी, खेड़ेगांव एवं करकाझार ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। नाले पर पुलिया नहीं होने और कच्ची सड़क जर्जर होने के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती है, वहीं ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन में जोखिम उठाना पड़ता है।
इन समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने क्षेत्र का दौरा कर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से दो पुलिया एवं पक्की सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
विधायक मंडावी ने मौके पर निरीक्षण करते हुए स्वीकार किया कि यहां दो पुलिया एवं सड़क निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब वे स्वयं स्थल पर पहुंचीं तो उन्हें भी महसूस हुआ कि बिना पुलिया के आवागमन करना जोखिम भरा है और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी बजट में इन दोनों पुलियों और सड़क निर्माण का प्रस्ताव जोड़वाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द कार्य स्वीकृत होकर निर्माण शुरू हो सके।
उन्होंने अधिकारियों को भी आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश देने की बात कही। विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों में आशा की किरण जगी है और उन्होंने शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद जताई है।

छत्तीसगढ़ समाचार TV

मीडिया क्रांति के इस युग में आपको छत्तीसगढ़ की सारी दिशाओं की हर छोटी-बड़ी खबर,खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है Chhattisgarh samachar tv का जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं। youtube instagram facebook whatsapp

Post a Comment

Previous Post Next Post