आज़ादी के बाद पहली बार सुभानी खेड़ेगांव पहुंचीं विधायक सावित्री मनोज मंडावी, ग्रामवासियों में उत्साह की लहर, कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में पहुंची सावित्री मंडावी विधायक नहीं 6: 50 लाख के सामुदायिक भवन की घोषणा की, वनांचल में विकास की दस्तक:- विधायक सावित्री मंडावी नी सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल- दुर्गूकोंदल ब्लॉक के अति सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित कोंडे पंचायत के आश्रित ग्राम सुभानी खेड़ेगांव में आज़ादी के बाद पहली बार किसी विधायक का आगमन हुआ। सावित्री मंडावी के गांव पहुंचते ही ग्रामवासी अत्यंत उत्साहित और भावुक हो उठे। नदी-नालों से घिरे इस दुर्गम क्षेत्र में आज तक न कोई विधायक और न ही कोई सांसद पहुंच पाया था। ऐसे में विधायक के आगमन को ग्रामीणों ने ऐतिहासिक क्षण बताया।
ग्रामवासियों ने विधायक के समक्ष पेयजल, सड़क, बिजली और सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि विकास के नाम पर क्षेत्र आज भी काफी पिछड़ा हुआ है और शासन-प्रशासन की योजनाओं का पूरा लाभ यहां तक नहीं पहुंच पाया है। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निराकरण का आश्वासन दिया।
ग्राम में “जय सेवा युवा कबड्डी प्रतियोगिता” के नेतृत्व में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम को जनपद सदस्य धनसाय हुर्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह गांव के लिए ऐतिहासिक दिन है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनेश नरेटी ने कहा कि कोड़े पंचायत के खेड़ेगांव में विधायक का पहुंचना गर्व का विषय है और इससे विकास की नई उम्मीद जगी है।
जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने अपने संबोधन में कहा कि भानुप्रतापपुर की लोकप्रिय विधायक का इस वनांचल क्षेत्र में पहुंचना हम सभी के लिए हर्ष और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से अभी भी दूर है, लेकिन अब विकास की किरण यहां तक अवश्य पहुंचेगी।
मुख्य अतिथि विधायक सावित्री मंडावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वनांचल क्षेत्र में अपने आदिवासी भाइयों-बहनों के बीच आकर उन्हें आत्मीय खुशी का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। ग्रामवासियों की मांग पर उन्होंने 6.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनेश नरेटी, जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, जनपद सदस्य धनसाय हुर्रा, सरपंच ग्राम पंचायत कोड़े प्रेम पूडो, सरपंच घमरे मने सिंह सलाम, सरपंच कोदापाखा सोमनाथ नेताम, सरपंच भूसकी मुकेश गावडे, सियाराम पोटाई, हीरालाल कोमरे, परमेश बघेल, कावे राम नरेटी, ग्राम गायता कौम नरेटी, बोधन साहू, नंदकुमार गुरुवार, रजमन यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड पंच एवं आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधायक के इस ऐतिहासिक दौरे ने सुभानी खेड़ेगांव में विकास की नई आशा जगा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आज का दिन उनके गांव के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ समाचार TV

मीडिया क्रांति के इस युग में आपको छत्तीसगढ़ की सारी दिशाओं की हर छोटी-बड़ी खबर,खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है Chhattisgarh samachar tv का जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं। youtube instagram facebook whatsapp

Post a Comment

Previous Post Next Post