थाना प्रभारी प्रहलाद यादव की अपील – जबरन रंग, हुड़दंग और ड्रिंक एंड ड्राइव बर्दाश्त नहीं, सरपंच शकुंतला नरेटी बोलीं – भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं होली का पर्व, दुर्गूकोंदल थाना में शांति समिति की बैठक, अवैध नशे और असामाजिक तत्वों पर सख्ती का आश्वासन

दीपक पुड़ो छत्तीसगढ़ पत्रकार- होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से थाना दुर्गूकोदल में आज दोपहर 12 बजे शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी एवं निरीक्षक प्रहलाद यादव ने की।
बैठक में ग्राम पंचायत दुर्गूकोदल की सरपंच श्रीमती शकुंतला नरेटी, उपसरपंच श्रीमती तामेश्वरी जैन, पूर्व सरपंच श्रीराम बघेल, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक जगत राम दुगा सहित वार्ड पंच कविता टेकाम, सननूराम कोमरा, करिश्मा दुग्गा, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे। पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बुंदेला, प्रधान आरक्षक गजेंद्र कुमार गेदेरे, सुग्रीव बावल एवं राजेंद्र कुलदीप सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
बैठक में थाना प्रभारी प्रहलाद यादव ने होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी को जबरन रंग न लगाया जाए और किसी के साथ अभद्र व्यवहार न हो। महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी या जबरदस्ती रंग लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना और नाबालिगों को वाहन देने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
उन्होंने डीजे और लाउडस्पीकर को तेज आवाज में न बजाने, हर्बल गुलाल का उपयोग करने तथा कीचड़ या केमिकल युक्त रंगों से बचने की सलाह दी। मुखौटा पहनकर हुड़दंग मचाने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही। साथ ही शराब पीकर आपसी झगड़ा करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नशे की हालत में नदी, तालाब या बांध में नहाने से सख्त मना किया गया।
थाना प्रभारी ने यह भी निर्देश दिया कि विद्युत तारों के नीचे होलिका दहन न किया जाए, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विशेष गश्त बढ़ाई जाएगी और 24 घंटे थाना क्षेत्र के गांवों में पुलिस की निगरानी रहेगी। उपद्रव करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने सुझाव दिया कि अवैध नशे के कारोबार, अनियंत्रित बाइक राइडिंग और असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है, तभी क्षेत्र में पूर्ण शांति स्थापित हो सकेगी। इस पर पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि ऐसे तत्वों पर सख्ती बरती जाएगी।
सरपंच श्रीमती शकुंतला नरेटी ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का पर्व है, इसे आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने सभी से वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त पहल से क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का संदेश गया है।

छत्तीसगढ़ समाचार TV

मीडिया क्रांति के इस युग में आपको छत्तीसगढ़ की सारी दिशाओं की हर छोटी-बड़ी खबर,खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है Chhattisgarh samachar tv का जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं। youtube instagram facebook whatsapp

Post a Comment

Previous Post Next Post