मोदी की गारंटी पर अमल, होली से पहले किसानों के खातों में करोड़ों की राशि : संजू गोपाल साहू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष

दीपक पुड़ो पत्रकार छत्तीसगढ़- “मोदी की गारंटी” को धरातल पर उतारते हुए विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि अंतरित की है। होली पर्व से ठीक पहले दी गई इस आर्थिक सौगात से अंचल के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू गोपाल साहू ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।
साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी को मुख्यमंत्री साय मजबूती से लागू कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी आय बढ़ाना और खेती को लाभकारी बनाना है। उन्होंने कहा कि समय पर आर्थिक सहायता मिलने से किसान बीज, खाद और अन्य कृषि आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे।
युवा मोर्चा अध्यक्ष ने आगे कहा कि होली जैसे बड़े पर्व से पहले मिली यह सौगात किसानों के परिवारों के लिए विशेष महत्व रखती है। इससे न केवल खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत मिलेगी, बल्कि त्यौहार की तैयारियों में भी आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हित में लिए जा रहे निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और किसानों का सरकार पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

छत्तीसगढ़ समाचार TV

मीडिया क्रांति के इस युग में आपको छत्तीसगढ़ की सारी दिशाओं की हर छोटी-बड़ी खबर,खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है Chhattisgarh samachar tv का जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं। youtube instagram facebook whatsapp

Post a Comment

Previous Post Next Post