दीपक पुड़ो पत्रकार दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़- विकासखंड मुख्यालय दुर्गूकोंदल में आयोजित 27 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक वार्षिक मेले के दौरान बिजली आपूर्ति बंद किए जाने के निर्णय से स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मेले के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बाहरी लोग क्षेत्र में पहुंचते हैं, ऐसे में बिजली बंद रहने से दुकानदारों, झूला संचालकों तथा आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला क्षेत्र में रोशनी की विशेष आवश्यकता होती है, क्योंकि अधिकांश गतिविधियां शाम और रात के समय संचालित होती हैं। बिजली बंद रहने से सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों और आमजन की सुविधा प्रभावित होती है।नागरिकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि वार्षिक मेले की तिथि को छोड़कर अन्य दिनों में बिजली बंद (शटडाउन) की कार्यवाही की जाए। मेले के दिनों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करने और शीघ्र समाधान निकालने की अपील की है।
Tags
दुर्गूकोंदल